Google Toilet Locator | SBM Toilets की जानकारी गूगल मैप्स पर

Google Toilet Locator | SBM Toilets की जानकारी गूगल मैप्स पर ( SBM Toilets on Google Map)
घर से बाहर जब हम पब्लिक पैलेस में होते हैं। ऐसे में पब्लिक टॉयलेटखोजना एक बहुत मुश्किल का काम होता है। गूगल ने स्वच्छ भारत मिशन की पहल में गूगल टॉयलेट लोकेटर इंडिया को लॉन्च किया है। क्या है गूगल टॉयलेट लोकेटर इंडिया? कैसे नियरेस्ट टॉयलेट सर्च करेंगे? ये सभी जवाब आपको यहाँ मिलेंगे।
आपको पता ही है की लोगों को खुले में टॉयलेट से रखने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसलिए जरुरत है सरकार द्वारा बनाये या चलाये जा रहे SBM Toilets की जानकारी लोगों को हो।
ये भी पढ़ें: Google Maps lat long Coordinate System क्या है
SBM Toilets क्या है?
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने सभी नागरिकों को Google मैप्स पर अपने शहरों में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों का पता लगाने और फीडबैक देने के लिए Google के साथ भागीदारी की है। आज की तारीख में, 2300+ से अधिक शहरों में 57,000+ से अधिक शौचालय हैं, जो “SBM Toilet (स्वच्छ भारत मिशन टॉयलेट )” के नाम से Google मैप्स पर लाइव हैं।
मंत्रालय ने महसूस किया कि बहुत से नागरिकों के पास सार्वजनिक शौचालयों का पता लगाने और उन तक पहुँचने के लिए कोई तंत्र नहीं था। इसलिए, शौचालयों का पता लगाने के लिए कोई अलग मोबाइल ऐप विकसित करने के बजाय, MoHUA ने Google के साथ Google मैप्स पर सभी सार्वजनिक शौचालयों का पता लगाने के लिए भागीदारी की।
यह पहल एनसीआर के पांच शहरों और मध्य प्रदेश के दो शहरों में एक पायलट योजना के साथ शुरू हुई। जिसे बाद में बढ़ाया गया। आज, नागरिक न केवल Google मैप्स पर सार्वजनिक शौचालयों की खोज कर सकते हैं, बल्कि उन्हें रेट करने और रिव्यु करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनकी स्वच्छता और रखरखाव में योगदान होता है।

ये भी पढ़ें : Google Local Guide क्या है? | गूगल लोकल गाइड कैसे बनें
SBM Google Toilet Locator का प्रयोग कैसे करें?
वैसा देखा जाए तो इंडिया में टॉयलेट लोकेटर के लिए प्ले स्टोर पर आपको ऐसी काई एप्स मिल जाएंगे। लेकिन जरुरी नहीं है की वो ऐप्स आपके फोन में मौजुद हो। नियरेस्ट टॉयलेट को सर्च करने के लिए आपको अपना फोन में गूगल मैप्स को ओपन करना है और सर्च करना है “SBM Toilets”। इस कीवर्ड को सर्च करते ही यूजर नजदीकी टॉयलेट की लोकेशन जान पाएंगे।
गूगल इंडिया के प्रवक्ता गौरव भास्कर ने बताया की टॉयलेट लोकेटर का फंक्शन गूगल मैप्स से इंटीग्रेट होगा। जिसमे आप टॉयलेट की रेटिंग भी सफाई के आधार पर कर पाएंगे, टॉयलेट सीट का स्टाइल क्या है, जो टॉयलेट यूज कर रहे हैं वो फ्री है पेड वो भी बता पाएंगे।
देश के शहरी विकास मंत्रलय सभी नगर पालिकाओं को QCI (Council of India) से जुड़ने को कहा है।जिससे की सभी पब्लिक टॉयलेट्स को मैप्स पर इंडेक्स किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य है की आने वाले समय में 739 सिटीज और टाउन को गूगल टॉयलेट लोकेटर पर इंडेक्स कर दिया जाए।
SBM Google Toilet Locator के अलावा आप Swachhata-MoHUA एप्प का प्रयोग कर सकते हैं।
Swachhata-MoHUA App क्या है?
Swachhata App आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार की ऑफिसियल ऐप है। नगर निगमों को शहर में अशुद्ध क्षेत्रों का पता लगाने और आवश्यक कदम उठाने में मदद करने के लिए नागरिक द्वारा स्वच्छता ऐप और पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है।
जब कोई नागरिक शहर में सफाई से संबंधित कोई समस्या देखता है तो वह आवेदन के माध्यम से एक तस्वीर लेता है, एक श्रेणी चुनता है और शिकायत दर्ज करता है जो तुरंत बैकएंड पर रिफ्लेक्ट होता है, जिसकी निगरानी नगर निगम के नामित अधिकारियों द्वारा की जाती है।

Swachhata-MoHUA App Public Toilet Locator
- प्लेस्टोर से Swachhata App डाउनलोड करें
- एप्प में login करने के बाद आप साइडबार मेनू में Public Toilet NearBy का ऑप्शन देख सकते हैं।
- Public Toilet NearBy पर टैप करने के बाद लोकेशन सर्च का पेज ओपन होता है।
- ये आपकी लोकेशन खुद ले लेगा या आप सर्च भी कर सकते हैं।
- इसके बात बताये गए लोकशन पर मौजूद सभी SBM Toilets की जानकारी आपको दिखाई जायेगी।
आप इन SBM Toilets की रेटिंग्स और फीडबैक भी दे सकते हैं।
साथ ही इन टॉइलट्स के वर्किंग समय, टॉयलेट id, एड्रेस की भी जानकारी मिल जाती है।
Google Toilet Locator से जुड़े प्रश्न
यूजर Google मैप्स में ‘Public toilets near me’ या ‘SBM Toilets’ सर्च करके अपने आस-पास के सार्वजनिक शौचालयों का पता लगाने में सक्षम होंगे।आप इन शौचालयों का रेटिंग्स और रिव्यु भी कर सकेंगे, जिससे इन शौचालयों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने सभी नागरिकों को Google मैप्स पर अपने शहरों में सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों का पता लगाने और प्रतिक्रिया प्रदान करने की अनुमति देने के लिए Google के साथ भागीदारी की है। आज की तारीख में, 2300+ से अधिक शहरों में 57,000+ से अधिक शौचालय हैं, जो “एसबीएम शौचालय” के नाम से Google मैप्स पर लाइव हैं।
57,000+
इस पोस्ट की मदद से आप SBM Toilets की लोकेशन गूगल मैप्स पर देख पाएंगे। ये सरकार द्वारा लिया गया एक अच्छा कदम है। उम्मीद है आने वाले समय में पुरे भारत को इससे जोड़ा जाएगा।
पोस्ट को शेयर कीजिये। ताकि दूसरों को भी ये जानकारी मिल सके।
Hello Sir mai Gagan www(dot)technicalgagan(dot)com ka Author. Sir aapne bahut hi acchi information share ki. Par mai ispe yek feedback dena chahunga ki Government koi bhi decision le le India ko swach banane ke liye par India tabhi swach hoga jab hum Government ka sath Denge.
Hi Gagan,
Thank You For Your Feedback. Bilkul Apne Sahi kaha jab Tak Bharat ke log nahi chahenge Bharat Swachh nai ban payege. Aise Me Jarurat hai ki hum aas paas logon ko jagruk karein.
हाय, प्रिय, वास्तव में ऐसा एक अद्भुत लेख।
प्रत्येक ब्लॉगर को इसे पढ़ना चाहिए और इस पोस्ट को साझा करना चाहिए।
हमारे साथ साझा करने के लिए धन्यवाद।