Google Maps lat long Coordinate System क्या है?

Google Maps lat long Coordinate System क्या है? | latitude और longitude की मदद से गूगल मैप्स पर सही लोकेशन कैसे पता करें।
दुनिया में कितने कितने लोग रोज यात्रा करते हैं। ट्रैवल केदौरान जो सबसे अधिक आने वाली समस्या है वो है किसी भी सटीक स्थान को खोजना। आप भी गूगल मैप्स का उपयोग करते होंगे। गूगल मैप्स से हम किसी प्लेस को सर्च कर सकते हैं।
लेकिन सोचिये कोई ऐसी जगह जो गूगल मैप्स पर मौजूद ही नहीं है। जैसे की आपके किसी रिस्तेदार का घर। कोई पुरानी जगह या कोई नई सड़क।
ऐसे में आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है आप वंहा के स्थानीय लोगों से पूछेंगे या किसी को लोकेशन शेयर करने के लिए कहेंगे।
लेकिन क्या आपको पता है? अगर आपको Google Maps lat long Coordinate System के बारे में पता है। तो आप latitude और longitude की मदद से गूगल मैप्स पर सही लोकेशन पता कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Google Local Guide क्या है?
Google Maps lat long Coordinate System क्या है?
एक geographic coordinate system (GCS) पृथ्वी पर स्थिति (भौगोलिक स्थिति) से जुड़ी एक coordinate system है। जिसे GCS कहते हैं।
आइये उदाहरण से समझते हैं। मान लिया की आप किसी बड़े से बाजार में हैं, फिर किसी बहुत बड़े मेले में हैं या किसी बहुत बड़े पार्क में हैं। आप ने गूगल मैप्स की हेल्प से पार्क को या मार्केट को ढूंढ सकते हैं। लेकिन अगर आपका कोई दोस्त उस जगह पर खो गया है या आप बिछड़ गया है तो आपको एक फिक्स लोकेशन पर जाना होगा।
इस काम को आसान बनाने में हमारी मदद करता है Google Maps lat long Coordinate System.
How To Find Exact Location latitude और longitude की मदद से गूगल मैप्स पर सही लोकेशन कैसे पता करें।
आप गूगल मैप्स पर किसी भी लोकेशन को सटीक खोजने के लिए करने के अक्षांश और देशांतर का उपयोग कर सकते हैं। पृथ्वी पर हरेक बिंदु का अपना एक अक्षांश और देशांतर है।
लेट लॉन्ग अर्थ पर प्लेस की हुई काल्पनिक रेखाएं हैं। ये लाइनें पृथ्वी के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की कल्पना की गई है। और पृथ्वी पर हर एक बिंदु का एक अद्वितीय अक्षांश और देशांतर है।
अब मैं आपको उदाहरण से समझाता हूं, फिर आप प्रक्रिया को अच्छे से समझ पाएंगे। मान लेते हैं मैं दिल्ली के बड़े मार्केट प्लेस कनॉट प्लेस के पास हूं। और ये जगह बहुत बड़ी है। और मुझे अपने किसी दोस्त को अपने पास बुलाना है। बस मैं अपनी Location का latitude और longitude भेज दूंगा। और वो हमें गूगल मैप्स पर सर्च कर के मेरे पास पाहुंच जाएगा।
आइये समझते हैं, इस प्रक्रिया को करना कैसे है।
- अपना गूगल मैप्स ओपन करें। साथ में आपके फोन का जीपीएस भी ऑन होना चाहिए।
- अब गूगल मैप्स को रिफ्रेश कर लिजिये जहाँ आपका ब्लू डॉट है वो आपका सटीक स्थान है।
- अब ब्लू डॉट के ऊपर आपको क्लिक करना है, वहां क्लिक करते ही रेड पिन आ जाएगा।
- अब आप यहाँ से अपना Google Maps lat long कॉपी करें। उदाहरण- अभी जहाँ से ये पोस्ट लिख रहा हूं मेरे उस कमरे का Google Maps lat long 26.1759807,85.8870326 है।
- आप यहाँ से प्लस कोड भी ले सकते हैं। प्लस कोड मैप पर स्ट्रीट एड्रेस को बताता है। उदाहरण- 7MR75VGP+9R आप इस कोड को मैप पर सर्च करके सटीक गली का पता ढूंढें कर सकते हैं।
अब आप अपना Google Maps lat long और प्लस कोड शेयर कर के सटीक पते पर किसी को बुला सकते हैं।
तो आपने देखा की गूगल मैप्स से किसी की सटीक लोकेशन पर पहंचना कितना आसान है। आप डायरेक्ट पिन लोकेशन पर पहुँच सकते हैं।
Google Measure Distance कैसे काम करता है?
गूगल मैप्स पर आपको Google Measure Distance का विकल्प भी मिल जाता है। यहाँ से आप अपने स्थान से किसी स्थान की दूरी को भी माप कर सकते हैं।
वैसे गूगल मैप्स में शेयर लोकेशन का फीचर आ गया है। आप इसके मदद से भी अपने वर्तमान स्थान को अपने दोस्त परिवार के साथ सहे कर सकते हैं।
गूगल मैप्स लोकेशन शेयर
शेयर लोकेशन फीचर प्रयोग करने से पहले अपना जीपीएस ऑन रखें। आप अपनी लोकेशन को मैसेज या फिर किसी सोशल मीडिया मेसेंजर पर सेंड कर सकते हैं। जब आप लोकेशन शेयर करते हैं तो गूगल मैप्स पर ऑटोमेटिकली उस जगह की लिंक बना के शेयर करता है।
जिसके साथ आप वो लिंक शेयर कर रहे हैं, वो भी क्लिक करता है और वो लोकेशन गूगल मैप्स मी ऑन हो जाएगी।
गूगल मैप्स से सटीक लोकेशन फाइंड करना बहुत आसान है। आप किसी भी सटीक स्थान पर पांच सकते हैं या को किसी को आमंत्रित कर सकते हैं।
कई बार हम लोकेशन पर तो जाते हैं लेकिन सटीक जगह नहीं मिल पाने से लोगो से पुछना पड़ता है। इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है की आप उस जगह Google Maps lat long या प्लस कोड गूगल मैप्स में सर्च कर लीजिये।
अगर किसी Location का latitude और longitude नहीं तो ऐसा में क्या करें?
आप ऐसे मुझे जगह को खोज कर के Google Maps lat long Coordinate निकाल सकते हैं।
जैसे मैं बिहार में बैठा हूं और मैंने आपको दिल्ली के कनॉट प्लेस का lat long Coordinate निकल कर दे दिया। आप कहीं से भी Latlong.net से भी मैन्युअल रूप से पता डाल कर और मैप मेकर की मदद से भी lat long Coordinate निकाल सकते हैं।
तो इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको सटीक लोकेशन ढूंढने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप इस पोस्ट को शेयर करें ताकी दुसरे भी कन्फर्म एड्रेस पर आसनी से बिना किसी समस्या के पहुँच सकें।
आपको पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करें जरुर बतायें। अगर आप भी सटीक लोकेशन को खोजने के लिए कुछ ऐसा ही करते हैं तो हमें बताएं या आपके पास कोई और ट्रिक है तो हमसे शेयर करें।
धन्यवाद आपको ये पोस्ट पसंद आया। कृपया शेयर करें
Very good information. I really like your Hindi blog. Keep posting
Thank You Priyesh
Thanks for this great article, very useful.
Thanku for Commenting Here
nice and useful article.
Ap Artical bahut alag likhte hai pura artical read karna asani hota hai ,thankyou this artical sharing
Thankyou Keep Visiting
really awesome work brother.